उज्जैन। तराना थाना क्षेत्र के एबीरोड ग्राम सनकोटा में जियो पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के लिये सामग्री मंगवाई गई थी, जिसे पेट्रोल पंप के सामने डाला गया था। सोमवार-मंगलवार रात महेन्द्र सोंती और उसके 2 साथियों ने पंप कर्मचारी श्याम पिता राजेन्द्र गेहलोत निवासी सलसलई शाजापुर से मोरम हटाने के लिये कहा। श्याम ने कहा कि सुबह तक मोरम और अन्य सामग्री हटा ली जायेगी। जिस पर महेन्द्र और उसके साथी रात में ही सामग्री हटाने की बात पर अड़ गये और श्याम के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। तराना थाना पुलिस ने बताया कि श्याम की शिकायत पर महेन्द्र और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। तराना थाना क्षेत्र के ही ग्राम दुधली में भी बाबूलाल नरवरिया और कमल चौहान के बीच रोड पर रखी गिट्टी हटाने की बात पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने मामले में क्रास प्रकरण दर्ज किया है।
संबंधित समाचार
-
राजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में शादी के दौरान विवाद फोटोग्राफर ने महिला को कैमरे के सामने से हटने को कहा, झड़प, कुर्सियां-बर्तन चले
ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन के राजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में एक शादी समारोह हिंसक झड़प में बदल... -
उज्जैन-नागदा में रेस्क्यू कर 26 नाबालिग छुड़ाए, रात 3 बजे तक चला सर्च अभियान
ट्रेन में अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का शक ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन रेलवे स्टेशन पर... -
दुर्लभ संयोग के कारण 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ महीना
उज्जैन। वर्ष 2026 का ज्येष्ठ महीना (2 मई – 29 जून) अधिक मास (मलमास) के दुर्लभ...