नई दिल्ली।भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। दो अराजक गुट देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। एक का नेतृत्व INDIA ब्लॉक के राहुल गांधी और दूसरे का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रही है।नितिन नवीन कहा- INDIA ब्लॉक और CJP में होड़ लगी है कि कौन ज्यादा अराजकता फैलाएगा। भारत की जनता उनके इरादों को अच्छी तरह समझती है। जनता उन्हें नकार चुकी है। नवीन ने चेतावनी दी कि केंद्र सरकार तनाव भड़काने की कोशिशों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर ऐसे मंसूबों को नाकाम करेंगे।भाजपा अध्यक्ष का बयान ऐसे समय में आया है जब CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन का आह्वान किया है। कॉकरोच पार्टी ने SIR के दौरान मतदाता सूची में हेरफेर और फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर सवाल उठाए हैं।
नितिन नवीन बोले- INDIA ब्लॉक और CJP दो अराजक गुट: सरकार सख्ती से निपटेगी