नचाने की बात पर भाईयों ने युवक को मारे चाकू

उज्जैन। चिंतामण थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार रात श्याम राधे होटल के बाहर बारात में ढोल पर नाचने की बात पर अभिषेक पिता नंदकिशोर पोरवाल 24 साल निवासी इंगोरिया का ग्राम सुनेड़ा के रहने वाले अभिषेक जयसवाल से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अभिषेक जयसवाल और उसके भाई ने मिलकर चाकू से अभिषेक पोरवाल पर हमला कर दिया। बारात में हुई चाकूबाजी से अफरा-तफरी मच गई। हमला करने वाले भाई भाग निकले। घायल को उपचार के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने बताया कि डीजे बज रहा था, सब उस पर नाच रहे थे, इसी बीच वह और उसके कुछ साथियों ने ढोल पर नाचने के लिये ढोली का एक तरफ बुलाया, इस बात पर दोनों भाईयों ने विवाद करते हुए चाकू से हमला किया है। पुलिस के अनुसार मामले में चाकूबाजी का प्रकरण दर्ज कर दोनों भाईयों की तलाश की जा रही है। चाकूबाजी का एक मामला रात में देवासगेट थाना क्षेत्र के इंदौरगेट पर हुआ। मोहननगर में रहने वाले अम्बाराम पिता गंगाराम 35 साल को जितेन्द्र नामक युवक ने पेट में चाकू घोंप दिया। घायल ने बताया कि वह ढोल बजाने का काम करता है और इंदौरगेट पर उसकी दुकान है। चाकू मारने वाला जितेन्द्र भी ढोली है। 2 दिन पहले कार्यक्रम में ढोल बजाने की बात पर विवाद हुआ था। उस वक्त मामला शांत हो गया था। रात में जितेन्द्र बहाने से इंदौरगेट बुलाया। उसे पता नहीं था कि जितेन्द्र हमला कर देगा। इंदौरगेट पहुंचते ही जितेन्द्र चाकू से वार कर दिये।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment