उज्जैन।शेयर बाजार में हर दिन 5% के मुनाफे और आईपीओ अलॉटमेंट का लालच देकर सांची दुग्ध संघ ट्रेनिंग सेंटर के उप महाप्रबंधक से 1 करोड़ 77 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने 31 बार में करोड़ों रुपए ऐंठे।साइबर पुलिस जानकारी जुटाते हुए जिस खाते में रुपए गए उस खाता धारक को पकड़ा तो वह बोला कि मैंने तो 26 हजार रुपए में खाता बेचा था। एसपी, राज्य साइबर पुलिस सव्यसांची सराफ ने बताया कि मक्सी रोड स्थित सांची दुग्ध संघ ट्रेनिंग सेंटर के dgm ने शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें वेल्थ इनसाइट’ नाम के एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में हर दिन शेयर मार्केट से भारी मुनाफा कमाने के दावे किए जाते थे। इसे देखकर दीपक कुमार भी झांसे में आ गए।ग्रुप के एडमिन ने उन्हें नियोकोट प्रो नामक एक फर्जी ट्रेडिंग एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाई। इसके बाद उनसे फर्जी अकाउंट खुलवा दिया गया और धोखाधड़ी की।
:दुग्ध संघ के डिप्टी जीएम से की ठगी 5% मुनाफे का लालच देकर 31 बार में ऐंठे रुपए