दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

 जावरा  । दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने विपक्षी दलों का धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष नेता  राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित कई सांसदो  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त गिरफ्तारी के विरोध में देश भर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया ।नगर में भी ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मंगलवार रात्रि में तहसील कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस महासचिव युसूफ कडपा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा के नेतृत्व में धरना देकर प्रदर्शन किया ।कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाने तथा सरकार के कथित  तानाशाही रवैया को समाप्त करने की मांग कर रहे थे ।धरना प्रदर्शन को देखते हुए तहसील कार्यालय परिसर में पुलिस बल का माकूल इंतजाम किया गया ।राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया।युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सनी अखेड़िया के नेतृत्व में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में खाचरोद ना का चौराहा पर केंद्र सरकार का पुतला फूँका। केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई ।जलते हुए पुतले को लेकर पुलिस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीना झपटी भी हुई ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment