उज्जैन। फ्रीगंज टावर चौक पर मामा पान की दुकान के सामने दिन दहाड़े लोग उस समय दहशत में आ गए जब बदमाश खुलेआम चाकू लहराते हुए एक युवक पर हमला करने की लिए दौड़ा।
लेकिन गनीमत यह रही कि युवक बदमाश के हमले से पहले अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया। नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी और युवक बदमाश के हमले का शिकार भी हो सकता था। दिन दहाड़े फ्रीगंज क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम से यहां के लोग जरूर डरे व सहमे हुए हैं। घटना 2 से 3 दिन पहले की बताई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है फ्रीगंज टावर चौक पर मामा पान की दुकान के सामने सड़क किनारे फल के ठेले खड़े रहते हैं इसके अलावा अन्य सामग्री के भी ठेले लगाकर लोग व्यापार करते हैं। ऐसे में अक्सर जगह को लेकर इन लोगों में विवाद पनपता रहता है। इसी के चलते यह घटनाक्रम भी होना बताया जा रहा है । इधर इस तरह दिन दहाड़े हुई इस घटना को लेकर क्षेत्रवासी काफी परेशान है और डरे व समय हुए हैं।
n