ओवरलोड चलाता ऑटो का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया जब्त, ड्राइवर ने माफी मांगी

उज्जैन। महाकाल मंदिर आने वाली भीड़ के बीच एक ऑटो चालक लोगों की जान जोखिम में डालकर ओवरलोड ऑटो चलाता मिला। ऑटो में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां बैठाकर ले जाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो जब्त कर लिया।जानकारी के मुताबिक पिपलीनाका चौराहा निवासी ऑटो चालक जितेंद्र चंदेल वाहन क्रमांक MP41R1845 में करीब एक दर्जन सवारियां बैठाकर ले जा रहा था। हालत यह थी कि ऑटो की ड्राइवर सीट पर भी दो लोग बैठे हुए थे, जबकि कई यात्री ऑटो से लटककर सफर कर रहे थे।भीड़ का फायदा उठाकर ज्यादा सवारी भरीं-बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ का फायदा उठाकर चालक अधिक सवारी बैठाकर एक ही बार में लोगों को ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पीछे चल रहे एक अन्य ऑटो में सवार लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद यातायात पुलिस ने ऑटो पर अंकित यूनिक नंबर के आधार पर वाहन और चालक की पहचान की। जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment