त्रिमूर्ति स्कूल के दो शिक्षक व एक छात्र की रतलाम पैराडाइज वैली में डूबने से मौत

 जावरा । त्रिमूर्ति स्कूल के बच्चे व शिक्षक पिकनिक मनाने रविवार को रतलाम से करीब 11 किलोमीटर दूर पैराडाइज वैली जामण पाटली नदी पर गए थे। जहां पानी में डूबने से स्कूल के दो शिक्षक व एक  स्कूली छात्र की मौत हो गई। घटना की खबर से सनसनी फैल गई। स्कूल परिवार सहित परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई ।जानकारी के अनुसार नगर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति हायर सेकेंडरी स्कूल से करीब 15 से 17 छात्र व शिक्षक पिकनिक मनाने पैराडाइज वेली गए थे ।इसी दौरान पानी में हादसा हो गया जिससे दो शिक्षक तिलक नगर निवासी विजय सिंह व खारीवाल कॉलोनी निवासी प्रिंस मोदी एवं ऊपर वाडा ग्राम निवासी छात्र हर्षित पाटीदार की डूबने से मौत हो गई ।

                                         इसी दौरान एक छात्रा खुशी भी घायल हो गई जिसे तुरंत वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने अस्पताल पहुंचा या जहां उसका उपचार चल रहा है ।घटना की सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच प्रारंभ की मृतकों के शव को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हादसे की खबर नगर में पहुंचते ही त्रिमूर्ति स्कूल परिवार एवं मृतक के परिजनों में मातम छा गया ।पुलिस द्वारा घटना के पूरे घटनाक्रम और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment