*टंकी पर तकरार, ठेकेदार को डेडलाइन – मंच पर ठहाके… वार्ड 6 में कैलाश का विकास वाला अंदाज*

इंदौर। विधानसभा-1 को विकास कार्यों में अग्रणी बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए वार्ड क्रमांक 6 में करीब 7 करोड़ 10 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में 3 करोड़ 10 लाख की लागत से नवीन पानी की टंकी, 3 करोड़ 75 लाख की लागत से पूरे वार्ड में नर्मदा लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ तथा 25 लाख की लागत से निर्मित संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा-1 विधायक कैलाश विजयवर्गीय के साथ सांसद शंकर लालवानी, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री रामगोपाल दास जी महाराज, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री योगेंद्र महंत, एमआईसी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा निरंजन सिंह चौहान गुड्डू,अश्विनी शुक्लापार्षद संध्या यादव, अशोक चौहान चाँदू नेता मौजूद रहे।
*टंकी वार्ड 6 की… पांच नंबर वालों की बात पर कैलाश का चुटीला जवाब-कार्यक्रम में पानी की टंकी को लेकर वार्ड 5 और वार्ड 6 का जिक्र आया तो पार्षद संध्या यादव ने स्पष्ट किया कि टंकी वार्ड 6 के लिए है। इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में कहाठीक है पांच नंबर वालों ने पहले से व्यवस्था कर रखी है, यह टंकी वार्ड 6 की रहने दो।कैलाश के इस अंदाज पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच ठहाके गूंज उठे।*राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भी कटाक्ष-इस पर चंदू नेता ने जवाब दिया कि वे यहीं खड़े हैं। दोनों के बीच इस हल्के-फुल्के संवाद के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment