छात्रा सुसाइड मामले में प्रेमी पर मामला दर्ज:लगाए थे प्रताड़ित करने के आरोप,शादी से किया था इनकार

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 30 मार्च की है। श्रद्धाश्री कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय प्रीति मीणा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। कमरे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मामले की जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें छात्रा ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीआई सीबी सिंह के मुताबिक प्रीति मूल रूप से गुना जिले के चाचौड़ा क्षेत्र की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सुसाइड नोट में उसने बताया कि गांव के ही सरनाम मीणा से उसके पिछले 6 वर्षों से प्रेम संबंध थे। सरनाम अक्सर उससे मिलने इंदौर आता था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे।आरोपी ने शादी से किया इनकार-जब प्रीति ने उससे शादी की बात की, तो सरनाम ने साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि उसने प्रीति से यहां तक कह दिया कि वह आत्महत्या कर ले। 29 मार्च को सरनाम इंदौर आया था और दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान भी उसने शादी से इंकार करते हुए अपमानजनक बातें कहीं और वहां से चला गया।

घटना के बाद प्रीति ने सुसाइड नोट में इन सभी बातों का जिक्र करते हुए आत्मघाती कदम उठा लिया। उसे उसके परिचित मोहित द्वारा एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर सरनाम मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे आरोपी बना

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment