छात्र ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: युवती को करता रहा गुमराह फिर किया शादी से इनकार

इंदौर।इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती ने छात्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खजराना पुलिस के मुताबिक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती की शिकायत पर ऐलेंद्र राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी आरोपी से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे साथ घूमने-फिरने लगे।घर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप-युवती के अनुसार 12 मई 2024 को ऐलेंद्र उसे खजराना के न्याय नगर स्थित अपने एक दोस्त के घर ले गया। वहां पहुंचने पर उसका दोस्त मौजूद नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कई बार युवती के साथ संबंध बनाता रहा।पीड़िता ने बताया कि जब भी वह शादी की बात करती थी, आरोपी उसे भरोसा दिलाता था कि ग्रेजुएशन पूरा होने और नौकरी लगने के बाद वह शादी कर लेगा। युवती के मुताबिक 27 अप्रैल 2026 को आरोपी ने फिर मिलने बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए बार-बार शादी की बात न करने को कहा।शादी से साफ इनकार कर दिया-आरोप है कि बाद में ऐलेंद्र ने शादी से साफ इनकार कर दिया और युवती का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। खजराना पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment