चाय की दुकान वाले ने जहर खाकर किया सुसाइड
उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कंजड़ में रहने वाला रामकरण पिता जगदीश जाट 35 साल भाई तेजकरण के साथ उन्हेल में चाय की दुकानचलाताथा। दोनों भाई डेली अपडाउन करते थे। चार दिनों से रामकरण दुकान नहीं जा रहा था और शराब पी रहा था। बुधवार शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और हालत बिगड़ने पर मां रंभाबाई से कहा कि सल्फास की 2 गोली खाई है। मां ने भाई तेजकरण का कॉल किया। उन्हेल से लौटा भाई उसे उपचार के लिये उज्जैन लेकर आया। निजी अस्पताल में गुरूवार तड़के रामकरण की मौत हो गई। भाई तेजकरण ने बताया कि रामकरण की शादी नहीं हुई थी, वह मोबाइल पर किसी से घंटो बात करता रहता था। शराब भी अधिक पीने लगा था। नीलगंगा थाना एसआई उद्यमसिंह राठौर ने बताया कि निजी अस्पताल से सूचना मिलने पर मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच इंगोरिया थाना पुलिस को सौंपी जायेगी।
चाय की दुकान वाले ने जहर खाकर किया सुसाइड