नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना न खरीदने की अपील के बावजूद आज 12 मई को सोना-चांदी में तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 11,620 रुपए बढ़कर 2,67,820 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.56 लाख रुपए प्रति किलो थी।वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,592 रुपए चढ़कर 1,51,954 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 11 मई को इसकी कीमत 1,50,362 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18,755 रुपए और चांदी 37,400 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है।वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.68 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
चांदी ₹2.68 लाख पहुंची: 37 हजार का उछाल, 10 ग्राम सोना ₹1,592 चढ़कर ₹1.52 लाख पर आया