चलती कार की छत पर लेटा युवक:वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

उज्जैन।हरी फाटक अंडरब्रिज रोड पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।वायरल वीडियो में एक  सेल्टोस कार हरी फाटक अंडरब्रिज रोड पर दौड़ती दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि कार की छत पर एक युवक लेटा हुआ नजर आ रहा है।जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 4 बजकर 41 मिनट का बताया जा रहा है। सड़क पर दौड़ती कार और उसकी छत पर लेटा युवक किसी भी समय बड़े हादसे का शिकार हो सकता था।अगर अचानक ब्रेक लग जाता, वाहन का संतुलन बिगड़ जाता या कोई मोड़ आ जाता, तो गंभीर दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। युवक की पुलिस को किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार की छत पर लेटा युवक कौन था, वह नशे की हालत में था, सो रहा था या फिर यह किसी तरह का खतरनाक स्टंट था। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठा रहे हैं।। फिलहाल  मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment