गुना जिलाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान उत्कृष्ट सेवा सम्मान से विभूषित

ब्यावरा। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के तत्वाधान में आयोजित प्रादेशिक बैठक एवं सम्मान समारोह में गुना के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान को उनकी अद्वितीय कार्य कुशलता और संगठन के प्रति अटूट समर्पण और विश्वास के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 22 अप्रैल को ब्यावरा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्रसिंह ने नारायणसिंह चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके जुझारू नेतृत्व की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि चौहान ने गुना जिले में किसान आंदोलन को नई धार दी है चौहान ने सुठालिया सिंचाई परियोजना के डूब प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने और उनके सम्मान जनक विस्थापन की लड़ाई को शासन प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया है। कृषि क्षेत्र की बिजली को निर्बाध उपलब्ध कराने हेतु निरन्तर संघर्ष और सफलता कृषि उपज मंडी मधुसूदनगढ़ में व्यवस्था में सुधार और कार्य दिवसों को बढ़वाना वर्षों से चालू स्थानीय अवकाश को बंद करवाना आदि उत्कृष्ट कार्य यह दशार्ते हैं कि संगठन का भविष्य सुरक्षित हाथों में है इस अवसर पर नारायण सिंह चौहान ने कहा कि यह सम्मान मेरे संघर्षों की ऊर्जा है सुठालिया सिंचाई परियोजना के प्रभावितों को उनका हक दिलाना बिजली और मंडियों की समस्या को जड़ से खत्म करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है में यह सम्मान अपने जिले के उन हजारों किसानों को समर्पित करता हूं जो हर मुश्किल की घड़ी में मेरे साथ खड़े रहे हैं इस गौरवशाली उपलब्धि पर प्रदेश अध्यक्ष राम जगदीश दांगी, प्रदेश प्रभारी भगवान सिंह पटेल, राजगढ़ जिलाध्यक्ष जशरथसिंह गुर्जर, डॉ रामबाबू दांगी जिलाध्यक्ष युवा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ बाबूलाल लववंशी आदि अनेक पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चौहान के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment