उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम खुरचनिया प्रताप महुडीपुरा रोड पर गुरूवार दोपहर 2 खेत की मेड़ के बीच महिला-पुरूष की खून से सनी लाश मिलने पर हडकंप मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का सामने आया। फिलहाल दोनों के परिवार से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि जल्द मामले का खुलासा हो सकता है।
राघवी थाना पुलिस को दोपहर 12.40 बजे के लगभग कुछ लोगों ने सूचना देकर बताया कि ग्राम खरचुलिया प्रताप महुडीपुरा रोड पर अम्बाराम और अमर के खेत के बीच बनी मेड़ महिला और पुरूष की लाश पड़ी है, पुरूष के शव से लगी बाइक भी गिरी हुई है। थाना प्रभारी विरेन्द्र बंदेवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। मामला प्रारंभिक तौर पर काफी संगीन सामने आया। अनुविभागीय अधिकारी जेडेन लिंगजेरपा भी घटनास्थल आ गये। जांच के फारेंसिक टीम को बुलाया गया। इस दौरान पता चला कि दोनों के सिर पर वजनी वस्तु से वार किया गया है। सिर में गंभीर चोंट लगने से दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरू किये। कुछ देर में सामने आया कि पुरूष कालूराम पिता पर्वतलाल वर्मा और महिला मंजू पति राधेश्याम शर्मा है। दोनों ग्राम बेलाखेड़ा के रहने वाले है। कालूराम अविवाहित था, महिला शासकीय विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाने का काम करती है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटनास्थल बुलाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी यह भी सामने आये है कि मृतक महिला-पुरूष के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसकी पुष्टि के प्रयास पुलिस द्वारा परिवार से किये जा रहे है।
हत्या में 4 से 5 लोगों के होने का शक
राघवी थाना पुलिस के अनुसार जिस तरह से घटनास्थल और घटनाक्रम सामने आया है, उससे आशंका है कि दोनों पर बाइक से गुजरते समय हमला किया गया है। हमले में लोहे का सब्बल या फिर टॉमी का उपयोग किया गया है। दोनों के सिर पर कई वार किये गये और हमला करने वालों का मकसद जान से मारने का था। हमलावरों की संख्या 4 से 5 हो सकती है। घटनास्थल पर विवेचना के दौरान बारिश शुरू हो गई थी, बावजूद पुलिस सभी बिंदूओं पर जांच कर साक्ष्य एकत्रित करने का प्रयास करती रही।
इनका कहना
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजे गये है। रिपोर्ट आने पर आगे की विवेचना शुरू की जायेगी। दोनों मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटनाक्रम स्पष्ट किया जायेगा।
विरेन्द्र बंदेवार, थाना प्रभारी राघवी