क्रिकेट खेलने की बात पर 2 पक्षों में मारपीट:शिकायत पर प्रकरण दर्ज

उज्जैन। खाचरौद के शासकीय माडल स्कूल परिसर में क्रिकेट खेलने की बात पर 2 पक्षो में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मामला पुलिस थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार चौकी जुर्नादा में रहने वाले विनय पिता राकेश बोडाना ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान उसके साथ मुराद अली ने मारपीट की है। वहीं मुराद पिता युसुफ अली निवासी उपजेल खाचरौद का कहना था कि उसने परिसर में क्रिकेट खेलने से मना किया तो विनय और उसके साथियों ने मारपीट की बीच-बचाव में पत्नी कविता आई तो उसके साथ भी गाली-गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज प्रकरण में मारपीट के साथ एससी एसटी एक्ट की धारा लगाई गई है। मुराद अली की पत्नी आदिवासी समाज से है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment