केयरटेकर ने बुजुर्ग को नशा देकर लूटा: जेवर लेकर भागा; प्लॉट पर कब्जा किया, 2 पर केस

इंदौर। गुमाश्ता नगर में 75 वर्षीय बुजुर्ग को नशा देकर लूट का मामला सामने आया है। केयरटेकर बनकर आया युवक सोने की चेन, ब्रेसलेट समेत लाखों के जेवर लेकर फरार हो गया।घटना द्वारकापुरी इलाके की है। बुजुर्ग ओमप्रकाश मूंगड चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी देखरेख करने वाला राजगढ़ निवासी दिलीप सिंह छुट्टी पर था, इसलिए परिवार ने एजेंसी संचालक उमराव सिंह के माध्यम से फिरोजाबाद निवासी यश को 10 दिन के लिए बुलाया था।रविवार को आरोपी ने योजना बनाकर बुजुर्ग को नशा दिया। उनके सोने के बाद सोने की चेन, ब्रेसलेट और अन्य जेवर लेकर फरार हो गया।पुलिस को घटनास्थल से नशे की पुड़िया और खाने-पीने का सामान मिला है, जिसे जब्त किया गया है। आरोपी की लोकेशन पहले देवास और फिर राजस्थान में ट्रेस हुई है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस ने एजेंसी संचालक  को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment