केबल चुराकर भाग रहे थे 3 बदमाशों को गांव वालों ने घेरा -गिरने पर घायल हुये 2 बदमाश पकड़ाये, 1 भाग निकला

उज्जैन। खेतों से केबल चुराकर भाग रहे बाइक सवार 3 बदमाशों को गुरूवार तड़के गांव वालों ने घेर लिया। बाइक से गिरने पर 2 बदमाश घायल हो गये, उनका साथी बचकर भाग निकला। घायल बदमाशों का पुलिस अभिरक्षा में उपचार कराया जा रहा है।
बड़नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने बताया कि तड़के 4 बजे के लगभग काजीखेड़ी के चौकीदार ने सूचना देकर बताया कि गांव वालों ने खेतों से केबल चोरी कर बाइक सवार 3 बदमाशों को घेर लिया था। एक बदमाश भाग निकला है, 2 बाइक से गिरने पर घायल हुये है। जिन्हे चोंट लगी है। चौकीदार की सूचना पर डायल 112 काजीखेड़ा पहुंची और घायल बदमाशों को हिरासत में लिया। उनके पास से बाइक के साथ 4 से 5 खेतों से काटी गई केबल बरामद की गई। दोनों के घायल होने पर उन्हे उपचार के लिये अभिरक्षा में चरक अस्पताल उज्जैन पहुंचाया गया। एक बदमाश को ज्यादा चोंट लगी थी। बाइक से भागते समय गिरने पर उसकी पीट पर खेत में लगे पाइप से चोंट आई है। दोनों के फरार साथी की तलाश में सर्चिंग की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी के अनुसार हिरासत में आये बदमाशों के नाम भागीरथ पिता हिन्दूसिंह निवासी राऊ इंदौर और विनोद पिता रामचंद्र निवासी चंदननगर इंदौर है। दोनों के खिलाफ चौकीदार की सूचना पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा और फरार साथी के संबंध में पूछताछ कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जायेगें। केबल चोरी मामले में पकड़े गये बदमाशों के घायल होने पर खबर फैल गई थी कि गांव वालों ने हथियार-डंडे से मारपीट की है, लेकिन गांव के चौकीदार ने पुलिस को बताया कि मारपीट की खबर सही नहीं है। भागने के दौरान गिरने पर घायल हुये है। पकड़ने के दौरान गांव वालों और बदमाशों में हाथपाई जरूर हुई थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment