नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। ममता ने सभी उम्मीदवारों से कहा था कि वे अपने विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचें। ममता ने भवानीपुर से चुनाव लड़ा है। इसलिए वे सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में अपने चुनाव एजेंट के साथ परिसर में दाखिल हुईं। रात 12.07 बजे वे बाहर आईं। जहां टीएमसी-बीजेपी कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। बाहर आकर ममता ने मीडिया को बताया- केंद्रीय बलों ने मुझे अंदर जाने से रोका। मैं परमिशन लेने के बाद अंदर गई थी। ईवीएम लूटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं मरते दम तक ऐसा होने नहीं दूंगी।
किसी भी हाल में ईवीएम लूटने नहीं देंगे, भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं