बेंगलुरु।कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार का वीडियो वायरल है। इसमें वह 2 सेब थोड़े-थोड़े खाकर अपने समर्थकों की ओर फेंकते नजर आ रहे हैं। भीड़ में शामिल लोग भी शिवकुमार के जूठे सेब पाने की लिए मशक्कत करने लगते हैं।शिवकुमार के इस वीडियो को भाजपा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जिन लोगों के वोट से आप सत्ता में आते हैं, उन्हीं लोगों पर आधा खाया हुआ सेब फेंकना कोई मजाक नहीं है। यह कांग्रेस की सोच का आईना है।पोस्ट में लिखा गया कि सम्मान शब्दों से नहीं, व्यवहार से दिखता है और जनता भीख नहीं मांगती, सम्मान मांगती है। जब सम्मान की जगह अहंकार दिखे, तब जनता जवाब भी देती है।7 जून की घटना,वीडियो वायरल हुआ-दरअसल, 7 जून को सीएम शिवकुमार बेंगलुरु साउथ के होराहल्ली गांव में पार्टी कार्यक्रम में गए थे। वहां पर उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। दो क्रेश मशीन पर सेब फल से बनी हुईं दो बड़ी-बड़ी माला लटकाई गई थीं।शिवकुमार खुली छत वाले वाहन पर खड़े थे। एक-एक कर दोनों मालाएं उनके करीब लाई गईं। इसके बाद शिवकुमार ने दोनों मालाओं से सेब तोड़कर थोड़-थोड़ खाए और समर्थकों की ओर फेंक दिए।
कर्नाटक CM ने सेब खाकर समर्थकों पर फेंके, भाजपा बोली- ऐसा व्यवहार कांग्रेस की सोच का आईना