इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से साइबर ठगों ने कम किराए में थाईलैंड के फुकेट की ट्रिप और इंडिगो के साथ कोलैबोरेशन का झांसा देकर युवती से करीब 43 हजार रुपए ऐंठ लिए। 6 जुलाई को जब युवती इंदौर एयरपोर्ट पहुंची तो टिकट इनवैलिड निकला। इसके बाद ठगों के मोबाइल नंबर बंद हो गए।एरोड्रम पुलिस के अनुसार पूर्वा सिंह निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर द टूरिंग साइट्स नाम से ट्रिप का विज्ञापन देखा था। इसके बाद 19 अप्रैल को उनके पास वॉट्सएप पर मैसेज आया। इसमें थाईलैंड ट्रिप की जानकारी और चार्ज बताए गए। अधिक राशि होने पर पूर्वा ने ट्रिप लेने से इनकार कर दिया।इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कम कीमत वाली ट्रिप का ऑफर दिया। युवती ने कंपनी से ट्रिप की डिटेल मांगी। आरोपियों की बातों पर भरोसा कर उन्होंने थाईलैंड के फुकेट जाने के लिए करीब 36 हजार रुपए में बुकिंग कराने की सहमति दे दी।
कम किराए में थाईलैंड ट्रिप का झांसा देकर युवती से 43 हजार रुपए की ठगी, टिकट निकला फर्जी