‘ऑपरेशन नीलमणि’ में कुख्यात तस्कर गिरफ्तार:आरोपी पर 1 लाख का इनाम, 19 मामले दर्ज

नीमच। जीरन थाना क्षेत्र के गेमरपुरा गांव से कुख्यात तस्कर सुनील मीणा (27) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुनील राजस्थान के टॉप-25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल था और उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने उसे ‘ऑपरेशन नीलमणि’ के तहत दबोचा।राजस्थान एएनटीएफ के महानिरीक्षक (IG) विकास कुमार ने जयपुर में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी आठ महीने तक चली सुनियोजित और गुप्त रणनीति का परिणाम है। सुनील मीणा मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment