एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप:धर्म परिवर्तन की कोशिश ; मामला दर्ज कर फोरेंसिक जांच शुरू

नागपुर।नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी अयाज  उसका पूर्व स्कूल क्लासमेट है।पीड़ित के मुताबिक, अयाज उस पर धार्मिक मंत्रों से जुड़ी रस्में करता था। इसके बाद उसका रेप करता था। धर्मांतरण से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अयाज उसके हाथ पकड़े हुए धार्मिक मंत्र पढ़ता दिखाई दे रहा है।वीडियो में महिला कहती है, ‘तुम्हें लड़ने की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ो ना… छोड़ो।’ इसके बाद वह लगातार ‘मुझे छोड़ दो’ कहकर रोती और विरोध करती नजर आती है। जबकि आरोपी उसके हाथ जोर से पकड़े रहता है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, बार-बार यौन शोषण, ब्लैकमेल, जबरन वसूली, जबरन धर्मांतरण और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment