बारामती।पुणे के बारामती में एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की 12 साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, बच्ची रोहित पवार के PA की बेटी थी। उसका शव रविवार सुबह बारामती के साईनगर इलाके में घर के नाले के पास मिला।शनिवार को किसी बात को लेकर बच्ची का अपनी मां से मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से बाहर चली गई थी।काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह घर के पास बच्ची का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बारामती सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया।
एनसीपी विधायक के PA की बेटी की मौत:बारामती में नाले के पास नाबालिग का शव मिला