-आज बाबा महाकाल की पालकी आयेगी नये शहर में दोपहर 2 बजे से 11 मार्गो पर वाहनों का रहेगा प्रतिबंध

उज्जैन। विजयादशमी पर्व पर साल में एक बार बाबा महाकाल की पालकी  नये शहर में आती है। राजसी ठाट के साथ निकलने वाली सवारी को लेकर आज 11 मार्गो पर वाहनों को दोपहर 2 बजे बाद प्रतिबंधित कर दिया जायेगा।
महाकाल मंदिर से आज शाम 4 बजे बाबा महाकाल की पालकी राजसी वैभव के साथ निकाली जायेगी। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि पुराने शहर से नये शहर तक सवारी मार्ग पर किसी तरह का व्यवधान ना हो इसको लेकर 11 मार्गो पर दोपहर 2 बजे बाद से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी जायेगी। प्रतिबंधित मार्गो में हरिफाटक चौराहा से हरिफाटक टी, कमरी मार्ग से गोपाल मंदिर, तेलीवाडा चौराहे से कंठाल चौराहा, इन्दौरगेट से दौलतगंज चौराहा, कोयला फाटक चौराहा से चामुण्डा माता, सेठी बिल्डिंग से टॉवर चौक,  ऐरन अस्पताल से घासमंडी, आफिसर मैस से एलआईसी तिराहा, तरणताल से तीनबत्ती चौराहा, सिंधी कालोनी से तीनबती चौराहा और लोटी तिराहा से धन्नालाल की चाल तक वाहन नहीं आ सकेंगे। आमजन से अपील है कि असुविधा से बचने के लिये सवारी मार्ग पर वाहन लेकर ना जायें।
मंदिर से दशहरा मैदान तक सवारी मार्ग
महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे निकलने वाली सवारी का मार्ग कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, कंठाल चौराहा, नईसड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्डा माता चौराहा, टॉवर चौक, शहीद पार्क, घासमण्डी चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम, एलआईसी, लीनन/रेमण्ड शौरूम के समीप वाली गली से दशहरा मैदान पहुंचेगी। जहां पूजन के बाद सवारी मार्ग वापसी में दशहरा मैदान से उज्जैन पब्लिक स्कूल, आॅफिसर मैस, तीनबत्ती चौराहा, माधव क्लब, धन्नालाल की चाल, फ्रीगंज ब्रिज, संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज चौराहा, इन्दौरगेट, गदापुलिया, हरिफाटक टी, बेगमबाग, कोट मोहल्ला चौराहे से श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
रावण दहन के दौरान यातायात व्यवस्था
बुराई पर अच्छाई का पर्व विजयादशमी दशहरा मैदान पर रावण दहन के साथ मनाया जायेगा। इस दौरान भी यातायात व्यवस्था का प्लान पुलिस प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। दशहरा मैदान रावण दहन कार्यक्रम में आने वाले अपने वाहन पीजीवीटी कॉलेज और जीडीसी कॉलेज में पार्क कर सकेगें। सांदीपनी चौराहा और पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से दशहरा मैदान पर आने वाले शहरवासी सुराना पैलेस के सामने से जीडीसी कॉलेज के सामने वाहन पार्क कर सकेंगे और पैदल दशहरा मैदान की ओर जायेगें। सेठी नगर से दशहरा मैदान पर आने वाले दरगाह के पास वाहन खड़े करेगें। तीन बत्ती, दो तालाब, भरतपुरी तिराहा से दशहरा मैदान पर आने वाले तरणताल, दमदमा होकर पीजीवीटी कॉलेज मैदान पार्किंग तक वाहन लेकर पहुंचेंगें। उज्जैन पब्लिक स्कूल से दशहरा मैदान मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment