आरोपी पूर्व नौकर गिरफ्तार, होटल में छिपा था
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में बुधवार सुबह एक सीनियर आईआरएस अफसर के घर में उनकी 22 साल की बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। युवती घर में अकेली थी।
आईआरएस अफसर और उनकी पत्नी रोज की तरह जिम गए हुए थे। वापस लौटे तो बेटी का शव कमरे में मिला। वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। शुरूआती जांच के अनुसार, उसके साथ पहले रेप किया गया। फिर मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या की गई। घटना के करीब 14 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी, 19 साल के राहुल मीणा को गिरफ्तार किया। वह द्वारका इलाके के एक होटल में छिपा हुआ था। वह आईआरएस अफसर के घर का पूर्व नौकर है। उसे करीब एक महीने पहले पैसों में गड़बड़ी के आरोप में काम से निकाला गया था।
आरोपी ने करीब 8 महीने काम किया
राहुल मीणा राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह करीब आठ महीने तक आईआरएस अफसर के घर पर नौकर था। वह आईआरएस अफसर के घर के हर कोने से वाकिफ था। उसे यह भी पता था कि युवती के माता-पिता कब वॉक या जिम के लिए घर से निकलते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुबह करीब 6 बजे घर में घुसा, युवती पर हमला किया और उसके साथ रेप किया। उसने डंडे से भी हमला किया, जिससे पीड़ित के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटने के बाद मौके से फरार हो गया। राजस्थान के अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी 21 अप्रैल की रात जिले के राजगढ़ में एक महिला से रेप करके भागा था। इसके बाद उसने दिल्ली में रेप-हत्या की घटना को अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई थीं। एक टीम राजस्थान के अलवर में लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच उसे दिल्ली से ही पकड़ लिया गया।
दिल्ली पुलिस ने कफर अफसर के कार क्लीनर और घर के मौजूदा नौकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। आसपास के उउळश् फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।