अवैध शराब तस्करी, 50 लाख का सामान जब्त: 4आरोपी पकड़े; लग्जरी कारों से हो रही थी तस्करी

उज्जैन।उज्जैन में नानाखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की है। पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में 44 पेटी अवैध शराब, दो लग्जरी कारें और फर्जी नंबर प्लेट के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इंदौर से उज्जैन और गुजरात तक फैले एक शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।पुलिस को यह सफलता अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चेकिंग के दौरान मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नानाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की।पहली कार्रवाई इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में की गई। यहां पुलिस ने एक XUV700 कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (बैगपाइपर ब्रांड) और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुईं। दूसरी कार्रवाई इंदौर रोड पर शनि मंदिर ब्रिज के नीचे की गई। इस स्थान पर एक स्कॉर्पियो N वाहन से 21 पेटी अवैध शराब (बैगपाइपर ब्रांड) जब्त की गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment