अवैध मादक पदार्थ जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मन्दसौर। जिले के भानपुरा थाना पुलिस ने लेदी चौराहा भवानीमंडी आमरोड पर घेराबंदी कर एक आरोपी मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी अनुसार पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रोडुलाल (45) पिता मांगीलाल मेघवाल निवासी आवर पगारिया जिला झालावाड़ (राज.) के कब्जे से 1 किग्रा अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम (कीमत 1 लाख रु.), 5 किग्रा डोडाचूरा (कीमत 10 हजार रु.) तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल जप्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और आरोपी से नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment