अघोषित विद्युत कटौती वअधिक राशि के विद्युत बिलों को लेकर युकां. ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

   जावरा ।।नगर  में  असमय विद्युत कटौती अत्यधिक बिजली बिल व स्मार्ट मीटर के संबंध में शनिवार को विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचकर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्नि अखेड़िया के नेतृत्व में विद्युत मंडल अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

  ज्ञापन में  मांग की गई प्रतिदिन रात्रि एवं दिन के समय में अघोषित विद्युत कटौती तुरंत बंद की जाए । जिससे जनता को होने वाली परेशानियों से निजात मिले एवं जावरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दिए जा रहे अत्यधिक बिजली बिलों का तुरंत निराकरण कर उनकी जेब पर पढ़ रहे आर्थिक भार को समाप्त किया जाए । क्षेत्र में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर जो की घोड़े से भी तेज रफ्तार से दौड़कर इतना अधिक बिजली का बिल उपभोक्ताओं को मिल रहा है जिसका सीधा-सीधा असर उनकी जेब पर हो रहा है । मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यह सीधे-सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर डकैती के रूप में देखा जा रहा है । समय रहते अगर इन सभी मांगों का निराकरण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शीघ्र अति शीघ्र नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस विधानसभा जावरा के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment