नई दिल्ली। कोलकाता में शुक्रवार को आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की।अधिकारियों ने सुबह करीब 6 बजे मणोहरपुकुर रोड स्थित उनके घर और ऑफिस पर तलाशी की। देबाशीष कुमार दक्षिण कोलकाता की राशबेहारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें कई बार तलब किया था।पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कूच बिहार की सभा में कहा- हमारे पार्टी कार्यालयों, कैंडिडेट के घरों तक पर छापेमारी हो रही है। लेकिन, चाहे कितनी भी साजिश रच लें, भाजपा को हार का सामना करना ही होगा।