उज्जैन। लोहे का पुल क्षेत्र में रहने वाली 9 साल की बालिका बेनजीर पिता सलमान परिवार के साथ बाजार से घर लौट रही थी। उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर तेजगति से आये ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। बालिका घायल हो गई, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर महाकाल थाना पुलिस ने अज्ञात रिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से उसकी तलाश की जा रही है।…
Read More