महापौर ने कंठाल चौराहे से सतीगेट होते हुए छत्री चौक तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण, राजसी सवारी से पहले पूरा होगा निर्माण महाकाल की राजसी सवारी की तैयारियों को लेकर निर्माण कार्य में तेजी, नाली निर्माण और सड़क कार्य समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

उज्जैन। बाबा महाकाल की आगामी राजसी सवारी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा कंठाल चौराहे से सतीगेट होते हुए छत्री चौक तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का शनिवार को महापौर  मुकेश टटवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर श्री टटवाल ने कहा कि बाबा महाकाल की राजसी सवारी से पूर्व कंठाल चौराहे से सतीगेट और छत्री चौक तक का मार्ग पूरी तरह तैयार कर लिया…

Read More