सड़कों के डिवाइडरों की उजड़ रही सुंदरता, गमले टूटे उखड़े पौधे क्षतिग्रस्त पत्थरों ने फीकी की प्रमुख मार्गो की खूबसूरती माधव क्लब रोड, देवास रोड और नानाखेड़ा चौराहे पर रखरखाव के अभाव में बदहाल हुए डिवाइडर, पौधे भी हो रहे नष्ट

उज्जैन। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्य मार्गों पर डिवाइडरों को रंग-रोगन कर उन पर सजावटी गमले और पौधे लगाए गए थे, लेकिन नियमित रखरखाव के अभाव में इनकी सुंदरता धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। फ्रीगंज तीन बत्ती चौराहे के समीप स्थित माधव क्लब रोड इसका प्रमुख उदाहरण है। इस मार्ग के डिवाइडरों पर पीले और काले रंग की पेंटिंग की गई थी तथा उनके ऊपर सजावटी गमले रखे गए थे,…

Read More