दबिश में मिला कच्ची शराब बनाने का महुआ लहान -आबकारी की 3 गांवों में दबिश, देशी शराब भी बरामद

उज्जैन। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथ भट्टी से बनने वाली कच्ची शराब के साथ अवैध शराब व्यवसाय पर अंकुश लगाने के लिये आबकारी विभाग का अमला लगातार  कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को 3 गांवों में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने में उपयोग होने 210 किलो महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया गया। आबकारी नियंत्रण कक्ष अधिकारी मुकेश रंधा ने बताया कि उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र रोईवाल को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिंकदरखेड़ा, बमनापाती और कलमोड़ा में अवैध तरीके से देशी शराब बेचने का काम किया जा रहा है। गांव…

Read More