स्मार्ट सिटी के 5.59 करोड़ के सोलर प्लांट बंद, हर साल 75 लाख से अधिक का नुकसान नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने स्मार्ट सिटी सीईओ से की शिकायत, जांच की मांग

उज्जैन। शहर के जलप्रदाय संयंत्रों पर बिजली बिलों का खर्च कम करने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए 5 करोड़ 59 लाख रुपये लागत के सोलर प्लांट बंद पड़े हैं। वर्ष 2019 में स्थापित 1.29 मेगावॉट क्षमता वाले इन सौर ऊर्जा संयंत्रों से बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो चुका है, जिससे नगर निगम को हर साल 75 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। मामले को गंभीर बताते हुए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने स्मार्ट सिटी कार्यालय…

Read More