मुजफ्फराबाद।पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सोमवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई मतदाता इस बार वोटिंग करने नहीं जा रहे हैं।सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल है जिनमें वोटिंग सेंटर पर सिर्फ कर्मचारी नजर आ रहे हैं। जबकि वोटिंग के लिए वहां कोई मौजूद नहीं है।दरअसल, PoK में पिछले दो महीनों से लगातार विरोध प्रदर्शन, हिंसा, गिरफ्तारियां और सरकारी कार्रवाई जारी है।यह विवाद उन 12 विधानसभा सीटों को लेकर है, जो भारत के जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान जाकर बसे शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं।इमरान खान की पार्टी PTI और विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही JAAC ने चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ ने PoK का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई है।
PoK में विधानसभा चुनाव का पहला चरण:; 2 महीने से हो रहे हिंसक प्रदर्शन