विकासखंड शिक्षा अधिकारी पद पर नवनियुक्त सुश्री विधामिश्रा का स्वागत

खिलचीपुर। विकासखंड शिक्षा अधिकार कार्यालय में रिक्त हुए पद पर हाल ही में भोपाल से नव नियुक्त सुश्री विधा मिश्रा का कार्यालय में आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद से पदोन्नति पर राजगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक श्री करण सिंह भिलाला के जाने के बाद से कई दिनों से यहां पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। विकासखंड शिक्षा अधिकारी खिलचीपुर के अतिरिक्त कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय मॉडल विद्यालय एवं जीरापुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आहरण अधिकार खिलचीपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोही रहे हैं। सुश्री मिश्रा ने हाल ही में पीएससी फेस कर नव नियुक्ति प्राप्त की है। कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं श्रीगुप्ता प्राचार्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुने भी मैडम का स्वागत किया है।