प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला जलायां

रुनिजा। विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र में चुनाव प्रचार का स्तर इतना गिर जाएगा यह किसी ने सोचा भी नही होगा ।लेकिन आज विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र में यह सब हो रहा। किसी न किसी पार्टी के नेता का किसी भी व्यक्ति या महिला को लेकर ऐसा बयान आ जाता कि उसको इतना विरोध होने लगता है। नोबत पुतला जलाने तक आ जाती है।ऐसी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वरा महिला भाजपा नेता इमरती देवी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने पर रुनीजा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन जन सम्पर्क करने आई सयुक्त महिला मोर्चा द्वारा रुनीजा पिपली चौक चौराहे पर जीतू पटवारी मुदार्बाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर चित्रा थाकले, लोकसभा महिला मोर्चा प्रभारी तथा वर्तमानजिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा सोनी ,श्रीमती साधना जैन भूतपूर्व अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा तथा वर्तमान बड़नगर विधानसभा प्रभारी ,मधु शोभावत महिला मोर्चा प्रभारी जिला मंत्री श्रीमती लता अग्रवाल जमुना यादव जिला प्रभारी , जनपद सदस्य सुनील यादव , रोनक जैन , भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयराज सिह चिरोला बना ,गजनी खेड़ी सरपंच कौटिल्य सिंह जी राठौड़ माधवपुर सरपंच सत्यनारायण नागर ,रुनीजा सरपंच ज्योति मइड़ा , राजू मिश्रा , नीलेश राठी, सूरज नागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।