April 30, 2024

रुनिजा । चेत्र की नव रात्रि के समापन के साथ ही महानवमी को जन जन के आराध्य मयार्दा पुरषोत्तम भगवान राम का अवतरण दिवस रुनिजा सहित पूरे अंचल हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। उत्सव के पूर्व सभी राम ,व कृष्ण मन्दिरो की आकर्षक सजावट की गई और 12 बजते मन्दिरो में शंख , घडियाल की ध्वनि के साथ भय प्रकट कृपाला , दिन दयाला की गूंज के साथ जय श्री राम के जयकारे लगे। इस अवसर पर बालाजी की गली में स्थित राम मंदिर पर भगवान राम सीताजी व लक्ष्मण जी का सुंदर श्रृंगार किया गया । दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में भगवान के विग्रहों की आरती उतारी गई
इसी प्रकार से माहेश्वरी समाज के द्वरा राम मंदिर पर , चार भुजा मन्दिर रुनीजा , राठौड़ समाज के कृष्ण मंदिर पर , नृसिह मन्दिर रुनिजा पर , सकल धाकड़ समाज माधवपुरा द्वारा समाज के राम मंदिर पर , गजनीखेड़ी पाटीदार समाज के चारभुजा मन्दिर , गुजराती रामी माली समाज द्वारा भगवान राम का अवतरण दिवस पर महा आरती उतार कर पंजेरी की प्रशादी वितरण की गई।
रुनीजा गुजराती रामी माली समाज द्वारा राम मंदिर पर राम जन्मोत्सव पर कई आयोजन किये गए। इस अवसर पे मन्दिर को आकर्षक लाइट की लड़ियों के साथ पुष्प की लड़ियों से साजाया गया।भगवान राम लला का पण्डित दिनेश शर्मा द्वारा अभिषेक कर आकर्षक श्रंगार जिया गया। उत्सव के अंतर्गत अखण्ड रामायण का पाठ व हंवन का आयोजन किया।राम मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा का जयकारो व जय श्री राम के जय घोष के साथ जगह जगह स्वागत किया गया। 12 बजे महा आरती के बाद भगवान राम को छपन्न भोग लगाकर महा आरती उतार कर प्रशादी वितरण की इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया। समस्त धार्मिक अनुष्ठान दिनेश शर्मा के सानिध्य माब आयोजित किये गए। अंत मे आभार जगदीश डोडिया ने व्यक्त किया।
खाचरौद
श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर नगर के मंदिरो में श्रीराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री राम मंदिरो में भगवान का अभिषेक पुजन किया गया। ततपश्चात भगवान श्री राम को बग्घी में विराजीत कर भव्य जुलुस निकाला गया। लक्ष्मीबाई मार्ग पर स्थित श्री राम मंदिर से राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा बेण्ड बाजे डोल के साथ महिलाएॅ सिर पर कलश धारण कर निकली। पुरूष वर्ग भी सफेद वस्त्र धारण कर भगवा दुपट्टा डालकर भगवान की शोभायात्रा में निकले। चल समारोह द्वारा स्वागत नगर के प्रमुख मार्गो पर पुष्प वर्षा कर किया गया। भगवान का पुजन भी नगर के प्रमुख मार्गो पर भक्तजनो द्वारा किया गया। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम जन्मोत्सव की महाआरती कर प्रसादी भोग लगाई गई। इसी प्रकार श्री रामोला मंदिर में भगवान का आकर्षक नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। भगवान की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। नगर में श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर भोग प्रसादी का आयोजन किया गया।