April 30, 2024

उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद आसमान पूरी तरह से साफ हो चुका है। मंगलवार को सूरज के तेवर काफी कड़क दिखाई दिये। गर्मी से लोगों का हाल बुरा होने लगा था। इस बीच तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था। तीन दिनों में 4.5 डिग्री तापमान बढ़ा है। दिन के साथ ही न्यूनतम तापमान भी तेजी आने लगी है।जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में नमी बनी हुई थी और बारिश, ओलावृष्टि के साथ चल रही हवा से ठंडक आ गई थी, लेकिन सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है। आसमान पूरी तरह से साफ हो चुका है। हवा की रफ्तार कम हुई है। जिसके चलते तापमान में तेजी आना शुरू हो गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ है। शाम की आर्द्रता का प्रतिशत पर 16 पर आ गया था। सोमवार-मंगलवार रात न्यूतमत 22 डिग्री रहा था। आगामी दिनों में तापमान ओर तेजी के साथ बढ़ेगा। मई माह में भीषण गर्मी पढऩे के आसार दिखाई देने लगे है। तापमान बढऩे के बाद लोगों का गर्मी से हाल बुरा होने लगा था। घरों, आफिस, संस्थानों में गर्मी से बचने के लिये कुलर, एसी की रफ्तार भी तेज हो गई थी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार गर्मी रिकार्ड तोड़ सकती है। मई में तापमान 47-48 डिग्री तक पहुंच सकता है।उल्टी-दस्त के मरीजों की बढने लगी संख्यातापमान बढऩे के साथ ही शहर में उल्टी-दस्त और घबराहट के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि गर्मी से बचाव ही सबसे बड़ी सावधानी है। ऐसे मौसम में तेज बनी खाद्य सामग्री सोमसे-कचौरी और अन्य बाजार की की चीजे खाने से बचना होगा। धूप में आने के बाद तुरंत फ्रीज या बर्फ का पानी नहीं पिये। एसी की ठंडक में रहने के बाद तुरंत धूप में ना निकले। तापमान में तेजी आने पर जरूरी होने पर ही बाहर निकले। अन्यथा स्क्रीन झुलस सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित होने पर डॉक्टरी सलाह जरूर ले।