April 30, 2024

उज्जैन। अंकपात मार्ग पर रात 11 बजे के लगभग चाकूबाजी की घटना हो गई। राणा राजपूत समाज की धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम से खाना खाकर राजा नामक युवक साथी के साथ निकला था। कार्यक्रम में शामिल होने धर्मेन्द्र नामक युवक भी आया था। दोनों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था। आमना-सामना होने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। धर्मेन्द्र से चाकू से राजा पर हमला कर दिया। पैर में चाकू लगने से घायल राजा को उसका साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। घटनाक्रम की सूचना अस्पताल स्टॉफ की ओर से पुलिस को दी गई है।