April 30, 2024

उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आये बदलाव के बाद गुरूवार-शुक्रवार 48 घंटे के दौरान शहर में 12 मिमी. बारिश जीवाजीराव वेधशाला पर दर्ज की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में बारिश अधिक दर्ज होना सामने आई है। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है। जिसके चलते शनिवार को बारिश का क्रम थम रहा। आसमान में बादल छाये थे, सोमवार से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। जिसके बाद गर्मी बढऩा शुरू होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज हुआ है। सुबह की आद्र्रता 75 और शाम की 42 रही। हवा 6 से 8 किमी. प्रतिघंटे से चल रही है। शुक्रवार-शनिवार रात न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा था। दो दिन बाद दिन-रात के तापमान में तेजी आना शुरू होगी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर सकता है।