April 30, 2024

भाजपा का पलटवार- हार का बहाना

नई दिल्ली। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। खरगे ने कहा कि भाजपा ने गलत तरीके से चंदा लेकर अपनी झोली भर ली और कांग्रेस के खाते फ्रीज करवा दिए। अब कांग्रेस के सामने चुनाव लड़ने का संकट पैदा हो गया है। यहां पढ़िए पूरी बयानबाजी, भाजपा का पलटवार और देखिए वीडियो
कांग्रेस बोली- कमजोर करने की सोची-समझी साजिश, यह कैसा लोकतंत्र है ।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। हमारे पास प्रचार के पैसे नहीं हैं। हमें सीताराम केसरी जी के समय के फंड को लेकर नोटिस दिए जा रहे हैं।
सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। यह कांग्रेस नहीं, लोकतंत्र पर हमला है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को अवैध और असंवैधानिक बताया। उस योजना के तहत मौजूदा सत्ताधारी दल ने अपने खातों में हजारों-करोड़ों रुपये भर लिए। वहीं, एक साजिश के तहत मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। ताकि, धन के अभाव में चुनाव लड़ने में कोई समान अवसर न मिले। यह सत्ताधारी दल का एक खतरनाक खेल है जिसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। अगर इस देश में लोकतंत्र को बचाना है, तो यह जरूरी है कि सभी के एक समान अवसर होना चाहिए।
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस के बैंक खातों पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है। विज्ञापन के लिए पैसा नहीं हैं।
खरगे ने कहा कि सत्ताधारी दल खतरनाक खेल खेल रहा है। भाजपा के विज्ञापन सब तरफ हैं। पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। चुनावी बॉन्ड को लेकर जो कुछ हुआ, वो सबके सामने है। इससे देश का नाम दुनिया में बदनाम हुआ है।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे नेता यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। हम चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। हमारे सभा ख़ाता फ़्रीज़ कर दिए है।
लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होता है, साथ ही यह भी आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड हो।
ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो।

सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे कीस्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा, उस स्कीम के तहत BJP ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं।
वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं। यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है।

भाजपा का पलटवार

भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, कांग्रेस को 4-5 साल पहले इनकम टैक्स के नोटिस मिले थे। तब उन्होंने जवाब नहीं दिए। शायद सोचा कि कांग्रेस हैं, हम क्यों जवाब दें। अब जो कार्रवाई हुई है वो नियमों के मुताबिक हुई। कुल मिलाकर कांग्रेस को पता लग चुका है कि वो चुनाव हार रहे हैं, देश की जनता नरेंद्र मोदी के लिए वोट करने जा रही है, तो यह बहाने गढ़े जा रहे हैं।