गाय के मुंह को बम से उड़ाया

दैनिक अवन्तिका दतिया

दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार की रात एक गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ दिया गया है। जिससे जबड़े के चिथड़े उड़ गए। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया। इस बारे में जानकारी नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, पचोखरा गांव निवासी दीपक पिता मुन्ना लाल की शिकायत पर गांव के ही निवासी आरोपी लल्ला जाट पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने गांव के मंदिर के सामने गाय के मुंह में पटाखे की बारूद रख दी। विस्फोट होने पर गाय के जबड़े के चिथड़े उड़ गए और गाय बुरी तरह घायल हो गई। जिसे ग्रामीणों ने उपचार के लिए गोशाला पहुंचाया। गोशाला में गाय का उपचार जारी है।
आरोपी अभी फरार है। जिस की तलाश पुलिस कर रही है।

इधर, ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी लाल जाट आदतन अपराधी है। इंदरगढ़ थाने में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। आरोपी शिकारी है, वह क्षेत्र में जंगली सुअरों का शिकार करता है। जिसके लिए वह अपने साथ बारूद लेकर चलता है। बीती रात भी उसने सुअर के शिकार के लिए बारूद रखी थी। जिसे गाय ने खाया और गंभीर रूस घायल हो गई।