April 30, 2024

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी के दौरान वीडियोग्राफर दूल्हे की बहन को लेकर फरार हो गया। दरअसल, जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 मार्च को एक युवक की शादी तय हुई थी। इस दौरान शादी की वीडियोग्राफी के लिए दूल्हे के जीजा अपने गांव के एक वीडियोग्राफर को साथ लाए थे। युवक के घर पर शादी की सारी रस्म पूरा हो गई। शाम को बारात जाने के लिए सभी लोग तैयार हो गए। इस बीच बाजार जाने की बात कहकर दूल्हे की बहन शाम को ही घर से निकल गई। देर रात होने के बाद भी दूल्हे की बहन घर नहीं लौटी, तो घर के परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

वहीं, 6 मार्च को दूल्हे के जीजा को पता चला कि उसके गांव का वीडियोग्राफर उसकी साली को लेकर फरार हो गया। इसके बाद घर के परिवार वालों का होश उड़ गए। वीडियोग्राफर की नीयत से सभी परिजन अनजान थे। पूरे मामले को लेकर दूल्हे के पिता ने अहियापुर थाने में 8 मार्च को एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने बताया कि 4 मार्च को मेरी बेटी शाम को बाजार जाने की बात कह कर घर से निकली थी। देर रात घर नहीं आई तो हम लोगों ने संबंधित लोगों से टेलीफोन पर जानकारी ले रहे थे।