गोस्वामी समाज के सामूहिक विवाह में 9 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ

बड़नगर। दशनाम गोस्वामी समाज मंडल बड़नगर द्वारा रविवार को भगवती माता मंदिर पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष देपालपुर महेश पुरी व शिव पुराण कथा वाचक कमल गिरी इंदौर थे। समाज अध्यक्ष देवपुरी गोस्वामी ने बताया कि इसमें नागदा, खाचरोद, उज्जैन, बागली, रतलाम, इंदौर, धार आदि जगह के 1500 गोस्वामी बन्धुओ ने भाग लिया। समिति द्वारा नवयुगल को अलमारी, रजाई, गादी ,पलंग, बर्तन, सोने का मंगलसूत्र आदि सामग्री दी गई। कार्यक्रम में समाज के महंत जितेंद्र भारती, किशोर गिरी, कैलाश गिरी, मदन गिरी, भेरू गिरी ने अतिथियों का आभार माना।