April 30, 2024

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में जीवन को खुशहाल और आसान बनाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। साथ ही ऐसी कई चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें अपने पास रख लिया जाए, तो उसका सीधा असर हम पर होता है। ऐसे में अगर आप अपने पास एक छोटा सा चाकू रख लेते हैं, तो आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
छोटे बच्चे अक्सर चौंक कर नींद से उठ जाते हैं और रोना शुरू कर देते हैं। बुरे सपने भी इसका कारण हो सकते हैं। ऐसे में आप बच्चे के तकिए के नीचे एक छोटा चाकू रख सकते हैं। इस उपाय को करने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है।
अगर किसी बुजुर्ग व्यक्ति को भी बुरे सपने परेशान कर रहे हैं, तो वह अपने तकिये के नीचे चाकू रखकर भी सो सकते हैं। इस तरह बुरे सपनों की समस्या खत्म हो जाएगी और अच्छी नींद आएगी। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को अपने आसपास नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है, तो ऐसी स्थिति में वह अपने साथ पॉकेट नाइफ रख सकता है। इससे डर खत्म हो जाता है। अगर किसी व्यक्ति को पैसों से जुड़ी परेशानी आ रही है, तो उसे अपने बैग में पॉकेट नाइफ जरूर रखना चाहिए। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह भी माना जाता है कि अपने पास हमेशा एक छोटा-सा चाकू रखने से व्यक्ति बुरी नजर से बचा रहता है।