May 1, 2024

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) महाकाल दर्शन करने आया युवक लौटते समय गुरूवार-शुक्रवार रात डेढ़ बजे के लगभग देवास रोड़ पर दुर्घटना का शिकार हो गया। रात्रि भ्रमण कर रही पुलिस ने घटनाक्रम देखा और युवक को जिला अस्पताल लाया गया। इंदौर के सर्वसपन्न नगर में रहने वाला विशाल पिता दिनेश शर्मा 30 वर्ष प्रायवेट फायनेंस कंपनी में नौकरी करता था। गुरूवार को परिजनों से महाकालदर्शन और दोस्त से मिलने का बोलकर बाइक से उज्जैन आया था। दिन में दोस्तसे मिलने के बाद महाकाल मंदिर पहुंचा, जहां से मंगलनाथ और काल भैरव मंदिरपहुंचकर दर्शन किये। उसके बाद देर रात इंदौर के लिये रवाना हुआ। रात मेंकाफी अधिक कोहरा और ठंड थी। देवासरोड पर ग्राम चंदेसरी के समीप विशाल सड़कदुर्घटना का शिकार हो गया। मार्ग पर सन्नाटा था, जिसके चलते तत्कालदुर्घटना की खबर नहीं मिल पाई। रात डेढ़ बजे रात्रि भ्रमण कर रही पुलिसचंदेसरा तक पहुंची तो डिवाइडर के समीप युवक घायल पड़ा दिखाई दिया। उसेतत्काल डायल हंड्रेड से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षणके बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल में दर्जनंबरों पर कॉल किये, जिससे उसकी पहचान हो गई। परिजन खबर मिलते ही नागझिरीथाने पहुंच गये थे। शुक्रवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टमकराया। परिजनों ने बताया कि विशाल का विवाह नहीं हुआ था। उसकी एक बहन औरएक भाई ओर है। घटनास्थल से प्रतीत हो रहा था कि विशाल के साथ दुर्घटनाडिवाइडर से टकराने पर हुई है।