महिदपुर : राज्यमंत्री ने किया लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र चौधरी का सम्मान

महिदपुर ।  मध्यप्रदेश शासन के घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ आयोग के अध्यक्ष बाबूलाल सुरावत (केबिनेट राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) अपने अल्प प्रवास पर महिदपुर आए और यहाँ वे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात उन्होंने नगर के लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र चौधरी से मुलाकात कर साफा बांधकर सम्मान किया। इस अवसर पर सुरावत ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा हेतु आप जैसे हजारों कार्यकर्ता आपातकाल में निरुद्ध रहे। लोकतंत्र सेनानियों की बदौलत ही आज प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार है। आपके त्याग, तपस्या व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य, जनपद सदस्य किशोर माली, विजय सारड़ा, अर्जुन सिंह ठाकुर, शंभू सिंह तंवर, सौदान सिंह सोलंकी, जीवन माली, मुकेश भगत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी लोकतंत्र प्रहरी स्वस्तिक चौधरी ने दी।